{"_id":"27af93a270f2e62f441c2bfd3767e93b","slug":"lathi-charge-in-varanasi-during-pratikaar-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: देखिए किस तरह पुलिस बवालियों पर बरसा रही है लाठियां","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वाराणसी: देखिए किस तरह पुलिस बवालियों पर बरसा रही है लाठियां
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 05 Oct 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में पिछले हफ्ते संतो पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को संतो ने 'अन्याय प्रतिकार रैली' निकाली इस रैली को हजारों की संख्या में लोगों का समर्थन मिला। लेकिन प्रशासन की पूरी कोशिश के बावजूद वे हंगामे को रोकने में नाकाम रहे। पुलिस ने एक बार फिर लोगों को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से पुलिस लोगों पर लाठियां भांज रही है। शहर के टाउन हाल में आयोजित हुए इस रैली के दौरान भारी संख्या में लोग सड़कों पर दिखाई दिए। इस दौरान कहीं से लाठीचार्ज होने की अफवाह के बाद लोग बेकाबू हो गए और जगह-जगह पर तोड़ फोड़ और आगजनी की। इस दौरान भीड़ ने पुलिस के तीन जीप और गोदौलिया चौकी को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
बवाल को बढ़ता देख पुलिस ने शहर के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया है और लोगों को हिंसा नहीं करने की अपील भी की है।