फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Late Night Modi met Amit Shah

देर रात मोदी से मिले अमित शाह, आखिर क्या हुई बात?

Sat, 27 Jun 2015 09:07 AM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
Late Night Modi met Amit Shah

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके सरकारी निवास 7 रेसकोर्स में मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच ललित मोदी प्रकरण मामले में भावी रणनीति पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


इस प्रकरण से निपटने के सिलसिले में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री मोदी और शाह से अलग-अलग मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि शाह ने इस संबंध में पार्टी की भावी रणनीति से पीएम को अवगत कराया है।
विज्ञापन


मोदी और शाह की मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने वसुंधरा राजे शनिवार सुबह दिल्ली पहुंच रही हैं।

ललित मोदी प्रकरण में भावी रणनीति पर हुई चर्चा

Late Night Modi met Amit Shah

साथ ही भाजपा के दोनों शीर्ष नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब ललित मोदी के लंदन में गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा से मुलाकात के दावे के बाद पहली बार कांग्रेस को इस मामले में सफाई देनी पड़ी है।

इससे पहले जेटली की पीएम और शाह से मुलाकात में इस प्रकरण से निजात पाने के लिए ललित मोदी पर कानूनी शिकंजा कसने की भावी रणनीति पर चर्चा हुई।

पार्टी और सरकार दोनों का ही मानना है कि इस विवाद की हवा निकालने और सरकार की बेहतर छवि बरकरार रखने के लिए ललित मोदी को हर हाल में भारत लाने और कानूनी कार्रवाई करने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed