फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lata mangeshkar endorses narendra modi

लता चाहती हैं मोदी बनें प्रधानमंत्री

Sat, 02 Nov 2013 11:54 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 02 Nov 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
lata mangeshkar endorses narendra modi

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के समर्थन में स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी उतर आई हैं। लता मंगेशकर मोदी को बतौर प्रधानमंत्री देखना चाहती हैं।

विज्ञापन


'दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल' के उद्घाटन समारोह में मंच पर बैठी लता ने कहा, 'जैसे आप चाहते हैं, वैसे मैं भी चाहती हूं कि नरेंद्र भाई देश के प्रधानमंत्री बनें। लता के समर्थन पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि लता जी ने उनको जो सम्मान दिया है, उसके लिए वे सदा उनके आभारी रहेंगे।
विज्ञापन


वहीं, धनतेरस के दिन प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के नरेंद्र मोदी के समर्थन में आ जाने को भाजपा शुभ संकेत मान रही है। लता के बयान से गदगद भाजपा ने कहा कि उन्होंने देश की जनता की आवाज को ताकत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी को लेकर देशभर में जो माहौल है, उसे लता मंगेशकर ने भी समझा है। उन्होंने कहा कि आज देश में सभी कांग्रेस मुक्त शासन चाहते हैं।

नकवी ने कहा कि लोग चाहते हैं कि केंद्र में विकास व भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने वाला कोई योग्य व्यक्ति आए। इसके लिए लोग नरेंद्र मोदी को चाहते हैं। लता मंगेशकर ने लोगों की भावना के अनुरूप बोलकर उनकी आवाज और मजबूत कर दी है।

लता के मोदी के समर्थन में आ जाने के बाद भाजपा मानने लगी है कि अब देश की और नामी हस्तियां भी मोदी के समर्थन में मैदान में उतरेंगी। इससे पार्टी के पक्ष में बह रही हवा की रफ्तार और तेज होगी।


खासकर लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे पांच राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव से पहले लता मंगेशकर का मोदी के समर्थन में आने को भाजपा एक बड़ी सफलता मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed