फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   last telegram was sent to rahul gandhi

सोनिया ने राहुल को भेजा तार, 'बेटा, तुमसे ना होगा'

Mon, 15 Jul 2013 11:32 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 15 Jul 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
last telegram was sent to rahul gandhi

टेलीग्राम सेवा का अंतिम तार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा गया। दूरसंचार मंत्रालय ने रविवार को 163 साल पुरानी ये सेवा बंद कर दी।

विज्ञापन


तार को अंतिम विदाई देने के लिए रविवार को दिल्ली के तार घरों में लोगों की भीड़ देखी गई। अंतिम तार रात 11.45 बजे बुक किया गया।

बंद हो गई 163 साल पुरानी टेलीग्राम सेवा
विज्ञापन


ये तार अश्विनी कुमार नाम के व्यक्ति ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दूरदर्शन निदेशक एसएम खान को भेजा।

कांग्रेस उपाध्यक्ष को भेजे गए अंतिम तार की सोमवार को ट्विटर पर खूब चर्चा हो रही है। आलम ये है कि ट्विटर पर 'राहुल गांधी' ट्रेंड कर रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेस उपाध्यक्ष को भेजे गए अंतिम तार का मखौल ही अधिक उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अंतिम तार को लेकर किए जा रहे कुछ रोचक ट्वीट्स ये हैं-

संदेश @ImSandeshJain
देश का अंतिम तार राहुल गांधी को भेजा गया। तार का इससे दुखद अंत नहीं हो सकता है।

राज‏@geophyraj
क्या जब आईआरसीटीसी बंद होगी तो अंतिम टिकट भी राहुल गांधी के लिए ही बुक होगा?

निकेश राठी ‏@rathinikesh
सोमवार को राहुल गांधी ट्रेंड कर रहे हैं। ये सप्ताह बहुत बुरा होगा। क्या कहते हैं?

अमित@malviyamit
राहुल को भेजे अंतिम तार में सोनिया ने लिखा है, 'बेटा तुमसे नहीं होगा।'

विनोद @vinewz
राहुल गांधी को अंतिम तार भेजकर भारत ने टेलीग्राम को नहीं उन्हें बॉय-बॉय कहा है। 

नरेश‏@dashanannaresh
राहुल गांधी को ट्विटर ट्रेंड में लाने में कांग्रेस को 60 और टेलीग्राम को 163 साल लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed