{"_id":"3508867c-4352-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"last-day-of-first-phase-of-gujarat-poll-campaign-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनावः पहले चरण का प्रचार थमा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गुजरात चुनावः पहले चरण का प्रचार थमा
गांधीनगर/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 11 Dec 2012 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम 5 बजे थम गया। पहले चरण में 87 विधानसभा सीटों के लिए 13 दिसंबर को मतदान होना है। दूसरे चरण में शेष 95 सीटों पर मतदान 17 दिसंबर का होगा। प्रदेश में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं।
विज्ञापन
पहले चरण में 28 पार्टियों के 846 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सत्तारुढ भाजपा विधानसभा की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन ने 181 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।
विज्ञापन
केशूभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी ने 87 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। दो चरणों में हो रहे चुनाव में एक करोड़ 80 लाख 17 हजार 125 महिलाओं और ट्रांसजेंडर सहित कुल तीन करोड़ 78 लाख 15 हजार 306 मतदाता 44 हजार 469 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। विधानसभा चुनावों की मतगणना 20 दिसंबर को होगी। इसी दिन हिमाचल चुनाव के मतों की गणना भी की जाएगी।
विज्ञापन