फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   last day of application for uptet is tomorrow

यूपी टेटः आवेदन का कल अंतिम दिन

Sun, 06 Jan 2013 10:47 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 06 Jan 2013 10:47 AM IST
विज्ञापन
 last day of application for uptet is tomorrow

उत्तर प्रदेश में इस बार शिक्षक भर्ती के लिए रिकार्ड तोड़ आवेदन होंगे। शिक्षक भर्ती के लिए ई-चालान बनवाने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है।

विज्ञापन


विभागीय जानकारों की माने तो 71.42 लाख लोग ई-चालान बनवा चुके हैं। नेशनल इंफारमेटिक सेंटर (एनआईसी) से अभी अंतिम सूचना मिलनी बाकी है। शिक्षक भर्ती के लिए 7 जनवरी की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में 72 हजार 825 शिक्षकों की भर्ती के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके लिए टीईटी पास बीएड डिग्रीधारक पात्र हैं। राज्य सरकार ने शिक्षकों की भर्ती के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए बैंक से ई-चालान बनवाने की तारीख समाप्त हो गई है। अब तक 71.42 लाख से अधिक लोगों ने ई-चालान बनवाए हैं। इस हिसाब से इतने ही लोगों द्वारा शिक्षक बनने के लिए आवेदन किया जाएगा। शिक्षक भर्ती के लिए 7 जनवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे।


गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2012 थी, लेकिन 27 दिसंबर से एनआईसी का सरवर अचानक खराब होने से ई-चालान बनवाने वाले फार्म नहीं भर पा रहे थे।

इसलिए बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी के निर्देश पर आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई। उस समय 63.68 लाख ई-चालान बनवाने वालों में 59.11 लाख ही आवेदन कर सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed