फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lashkar investment through karachi stock exchange

कराची स्टॉक एक्सचेंज के जरिए निवेश कर रहा लश्कर

Fri, 16 Nov 2012 12:00 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 AM IST
विज्ञापन
lashkar investment through karachi stock exchange

मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा द्वारा अपनी आतंक की कमाई कराची स्टॉक एक्सचेंज के जरिए विभिन्न पाकिस्तानी व्यापार संस्थाओं में निवेश करने की बात सामने आई है। लश्कर का मुखौटा आतंकी संगठन जमात-उद-दावा इस काम में उसकी मदद करता है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जमात-उद-दावा विभिन्न तरीकों से पाकिस्तानी स्टॉक मार्केट में पैसा निवेश करता है। यह पैसा उसे लश्कर-ए-ताइबा की ओर से दिया जाता है। कुछ विदेशी खुफिया एजेंसियों ने नई दिल्ली से यह अहम जानकारी साझा की है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बीती रात रोम में इंटरपोल जनरल असेंबली को संबोधित करते हुए कहा कि अपने नापाक इरादों को पूरा करने के लिए आतंकी संगठनों के पास स्टॉक मार्केट के रूप में अब एक नया तरीका है। शिंदे के अनुसार विश्वसनीय एजेंसियों ने बताया है कि आतंकी संगठन नकली कंपनियों के माध्यम से मनी लॉंड्रिंग के काम को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि यह जानकारी गिरफ्तार किए गए कुछ कूरियर (संदेशवाहक) ने दी है, जिसमें उन्होंने वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर के जरिए खाड़ी देशों में पैसे भेजने की बात स्वीकार की है। गौरतलब है कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इस साल सितंबर में कहा था कि आतंकी गतिविधियों में निवेश की आशंका के चलते 35 स्टॉक ब्रोकरों की जांच उसकी ओर से की जा रही है।


पिछले साल सरकार ने भी संसद को बताया था कि 2009 से 2011 के बीच स्टॉक एक्सचेंज के जरिए टेरर फंडिंग के 10 मामलों की जानकारी मिली है। वहीं आर्थिक खुफिया इकाई को 2009-10 में 5, 2010-11 में 4 व नवंबर 2011 तक 1 संदिग्ध ट्रांजेक्शन रिपोर्ट (एसटीआर) की जानकारी हासिल हुई है। माना जा रहा है कि यह सभी मामले टेरर फंडिंग से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed