फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Lankan PM said Navy has right to shoot anyone who intrudes

फिर बोले पीएम, गोली मार सकती है सेना

Mon, 16 Mar 2015 06:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Mar 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
Lankan PM said Navy has right to shoot anyone who intrudes

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रेनिल विक्रमसिंघे ने एक बार फिर से दोहराया है कि उनके देश की नौसेना के पास यह अधिकार है कि वो जल-सीमा में जबरन घुसपैठ करने वाले किसी भी व्यक्ति को गोली मार सकती है। हाल ही में भारत ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "श्रीलंका की नौसेना के पास यह अधिकार है कि अगर कोई भी उनकी जल सीमा में प्रवेश करता है तो वो उसे गोली मार सकते हैं, इसमें कुछ भी नया नहीं है।" श्रीलंका के प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे मौके पर आया है जब हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका की यात्रा से लौटे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा से पहले विक्रमसिंघे ने तमिल मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर कोई मेरा घर तोड़ने की कोशिश करता है तो मैं उसे मार सकता हूं, अगर वह मारा जाता है तो कानून मुझे ऐसा करने की इजाजत देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की यात्रा को बताया सफल

Lankan PM said Navy has right to shoot anyone who intrudes

वहीं श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा को सफल बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश मछुआरों से जुड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा जल सीमा पर बड़ा जाल फेंकना है और इसे रोकना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात को सभी पक्षों ने स्वीकार भी किया है।

मोदी ने अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना से मछुआरों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कहा था कि यह एक जटिल प्रश्न है और इसमें दोनों पक्षों की आजीविकाओं से साथ साथ मानवीय पक्ष भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed