दार्जिलिंग में भारी बारिश से भूस्खलन, कई मरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में मंगलवार रात हुई भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 21 लोगों के मारे जाने की खबर है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की ये घटनाएं दार्जिलिंग जिले के दार्जिलिंग, कालिमपोंग और कुर्सियांग उपखंडों में हुईं।
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 10 को भारी नुक़सान पहुंचा है। भूस्खलन की वजह से इन इलाको का दार्जीलिंग और सिक्किम से टेलीफोन और सड़क संपर्क कट गया है.
तीन उपखंडों में भूस्खलन से प्रभावित
इन तीनों उपखंडों में भूस्खलन की करीब 25 घटनाएं हुई हैं।
कालिमपोंग के आठ माइल और 11 माइल इलाकों में 15 लोगों के गायब होने की भी खबर है। एसएसबी सूत्रों के मुताबिक कालिमपोंग, दार्जिलिंग और मीरिक में दस शव बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों के लिए एसएसबी की दो बटालिनों को भेजा गया है। लगातार हो रही बरसात की वजह से राहत और बचाव अभियान में बाधा आ रही है। सीमा चौकी पर तैनात जवानों को भी राहत और बचाव अभियान में लगाया गया है.