फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Landed three youths died from poisonous gas into the well

यूपीः कुएं में उतरे तीन युवकों की जहरीली गैस से मौत

Thu, 07 May 2015 02:21 AM IST
Updated Thu, 07 May 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
Landed three youths died from poisonous gas into the well

यूपी के मथुरा के एक गांव नगला उदय सिंह में कुएं की सफाई करने उतरे तीन युवकों जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत हो गईं। घटना के बाद ग्रामीणों ने मृतकों के परिवारीजनों को मुआवजा दिलाने के लिए जाम लगा दिया। एसडीएम और तहसीलदार के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया।

विज्ञापन


इस घटना में मरने वाले वीरपाल सिंह (20) पुत्र श्यामबाबू, मुन्ना लाल (22)  पुत्र कारे, कलुआ (20 ) पुत्र दलगंजन थे। बताया जा रहा है कि  गांव में खारे पानी की समस्या है। इसके चलते गांव के कुछ युवकों ने धर्मशाला में कई साल से बंद पड़े कुएं की सफाई करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह साढ़े सात बजे वीरपाल सिंह सबसे सफाई के लिए  कुएं में उतरा। जैसे ही वह नीचे गया, उसका दम घुटने लगा। उसने चिल्लाना शुरू किया और बेहोश हो गया। कुछ मिनट बाद मुन्ना लाल और उससे बाद कलुआ कुएं में उतर गया। तीनों ही जहरीली गैस के असर से बेहोश हो गए। बाद में ऊपर मौजूद लोगों ने आवाज लगाई तो तीनों में से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने दिया मुआवजा दिलाने का आश्‍वासन

Landed three youths died from poisonous gas into the well

अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे तीनों को बाहर निकाला गया और  तीनों को लाइफ लाइन अस्पताल मथुरा में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों ने 100, 102 और 108 नंबर हादसे की सूचना दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों ने अबैरनी चौराहा पर जाम लगा दिया। एक घंटे जाम के बाद तहसीलदार व सीओ महावन ने मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिवारीजनों को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इन्होंने मृतक कलुआ के नाम खेत न होने के कारण मुआवजा दिलाने से हाथ खडे़ कर दिए।

इस पर शाम को ग्रामीणों ने फिर से अबैरनी चौराहे पर फिर से जाम लगा दिया। बाद में थानाध्यक्ष बलदेव ने मृतक कलुआ के परिवारीजनों की एसडीएम महावन से बात कराई। एसडीएम ने उनको श्रम विभाग से पांच लाख रुपए का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed