वाड्रा को राजस्थान में जमीन बेचने वाला गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष्ा सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा जमीन विवाद में और घिरते नजर आ रहे हैं। राजस्थान सरकार ने वाड्रा को जमीन बेचने वाले जयप्रकाश बांगड़वा को गिरफ्तार कर लिया है।
जयप्रकाश ने वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट को बीकानेर में जमीन बेची थी। हालांकि विस्थापितों के मामला दर्ज कराने के बाद वसुंधरा सरकार ने कंपनी से जमीन को कब्जे में ले लिया था।
अब जयप्रकाश की गवाही मामले में नया पेंच लाएगी जिससे वाड्रा की मुश्किल बढ़ना तय है।
विस्थापितों के नाम से म्युटेशन
गौरतलब है कि वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट ने बीकानेर के कोलायत में 360 हेक्टेयर जमीन 2010 में खरीदी थी। बाद में राजस्थान सरकार ने जमीन जब्त कर ली थी।
इनका 2006-07 में फर्जी कागजात से महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के विस्थापितों के नाम पर म्युटेशन भरा गया था। म्युटेशन के बाद 2010 में इन जमीनों को वाड्रा की स्काईलाइट हॉस्पिटेलिटी कंपनी ने खरीद लिया था।
उल्लेखनीय है कि वाड्रा लैंड डील मामले को आइपीएस खेमका ने उजागर किया था, जिसमें डीएलएफ के साथ वाड्रा ने हरियाणा में लाखों की जमीन सस्ते में खरीदकर भारी मुनाफा कमाया था। बाद इस डील के तार राजस्थान तक जा पहुंचे थे।