फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   land scam in muzaffarnagar

खुलासाः 1500 बीघा जमीन दबाए बैठा था शिवकुमार

Sun, 14 Dec 2014 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोरना (मुजफ्फरनगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोरना (मुजफ्फरनगर) Updated Sun, 14 Dec 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
land scam in muzaffarnagar

शुक्रताल खादर के मजलिसपुर तौफीर के जंगल में हुई पैमाइश में लेखपाल रहे शिवकुमार का एक और घोटाला उजागर हुआ है। 1500 बीघा बेनामी जमीन मिली है। यह जमीन किसी के नाम नहीं है और शिवकुमार के लोग ही उस पर खेती कर रहे हैं।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की जांच जिस तरह आगे बढ़ रही है। घोटाले का तिलिस्म टूटता जा रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि मजलिसपुर तौफीर की पैमाइश में शिवकुमार का एक और घोटाला सामने आया है। 50 गाटे लगभग 1500 बीघा जमीन ऐसी मिली है, जिसका खसरा खतौनी में कोई रिकार्ड नहीं है। इस जमीन पर पूरा खेल शिवकुमार का ही चल रहा है।
विज्ञापन


शिवकुमार इसी जमीन के सहारे शुरू से राज कर रहा है। ग्रामीणों को कह दिया है कि सच्चाई बताओ किसी भी ग्रामीण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। केवल माफियाओं के खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी। एडीएम का कहना है कि पैमाइश में शनिवार को जो मामला सामने आया है, अत्यंत गंभीर है। सोमवार तक जमीन का यह घोटाला भी पूरी तरह सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed