फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Land Issue creats tension at Rampur.

यूपी: जमीन के लिए दो समुदाय आमने-सामने, तनाव

Tue, 29 Dec 2015 04:30 AM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 04:30 AM IST
विज्ञापन
Land Issue creats tension at Rampur.

रामपुर के कोतवाली क्षेत्र से सराय गेट स्थित पीडब्ल्यूडी कालोनी में खाली पड़ी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद पैदा हो गया। जमीन को दो समुदायों के लोग अपना बता रहे हैं। इसको लेकर तनाव की स्थिति है।

विज्ञापन


फिलहाल प्रशासन ने वहां पर किसी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने दोनों पक्षों से दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है। उसको नगरपालिका के रिकार्ड से चेक किया जाएगा। एहतियात के तौर पर वहां पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


सराय गेट के भैंसखाना में एक सार्वजनिक जगह है। आरोप है कि सोमवार सुबह कुछ लोगों ने उस जगह पर कब्जा करने की कोशिश की। बड़ी संख्या में लोग खाली जगह पर पहुंच गए। बाउंड्री तोड़कर वहां पर मिट्टी डालने लगे और इसे एक धार्मिक स्थल की भूमि बताने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि यहां पर पिछले 50 वर्षों से होलिका दहन होता है। ये जगह सरकारी कालोनी की है। ये पीडब्ल्यूडी कालोनी के अंतर्गत आती है। कालोनी के लोगों ने जमीन पर कब्जा करने वालों को रोका तो उन्होंने इसे धार्मिक स्थल की भूमि बताते हुए निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही। इसको लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

कोतवाली पुलिस भी मौके पहुंची। बाद में कालोनी के लोग धनंजय पाठक और जुगेश अरोड़ा कुक्कू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम एमपी सिंह से मुलाकात की और स्थिति से अवगत कराया। एडीएम ने मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट मदन सिंह गर्ब्याल और सीओ सिटी आले हसन खां को भेजा।

एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात

Land Issue creats tension at Rampur.

जिला प्रशासन, पुलिस और नगरपालिका के अधिकारियों ने शाम को मौका मुआयना करके दोनों पक्षों से बातचीत की। इस दौरान एक पक्ष के लोग मौके पर बैठ गए और कहने लगे कि ये जमीन उनकी है। जमीन उनको नहीं मिलेगी वो वहां से नहीं हटेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने उनको समझा बुझाकर हटाया। प्रशासन ने दोनों पक्षों से अपने-अपने दावों के पक्ष में कागजात प्रस्तुत करने को कहा है। वहां पर किसी तरह के निर्माण और तोड़फोड़़ पर रोक लगा दी है। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।

सीओ सिटी आले हसन खां ने बताया कि जमीन पर दोनों पक्षों के लोग अपना दावा कर रहे हैं। दोनों पक्षों से अपने दावे को सही साबित करने के लिए कागजात मांगे गए हैं। दोनों पक्षों की ओर से जो कागजात पेश किए जाएंगे उनको नगरपालिका के रिकार्ड से चेक किया जाएगा। फिलहाल वहां पर किसी तरह के निर्माण पर रोक लगा दी गई है।

महिला ने लगाया मकान पर कब्जा करने का आरोप
पटेल नगर के भैंस खाना मोहल्ला निवासी कांता कुमारी पुलिस को शिकायत की कि सोमवार को उसके मकान पर भी कुछ लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की। ये मकान उसके ससुर को अलाट हुआ था, जो देश के विभाजन के समय पाकिस्तान से आए थे।

उनका आरोप है कि कुछ लोग उनके मकान पर कब्जा कराना चाहते हैं। इस संबंध में एक मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन है। कांता कुमारी का आरोप है कि सोमवार को 50-60 लोगों ने उनके घर पर कब्जा करने की कोशिश की। मकान में तोड़फोड़ भी की। बाद में धमकी देते हुए फरार हो गए।

कालोनी लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
रामपुर (ब्यूरो)। कालोनी के लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थल पर कब्जा करने के मामले में प्रशासन अगर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करेगा तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। कालोनी के लोगों ने कहना है कि इस जमीन को लेकर 1980 में भी विवाद हुआ था।

इस वक्त भी तनाव का माहौल बन गया था। उस वक्त यथास्थिति बनाए रखने का फैसला लिया गया था। होलिका दहन की जमीन पर किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। कालोनी के लोगों ने मंगलवार को डीएम व एसपी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed