फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   land dispute: Anandiben's daughter denied alligation of Congress

जमीन विवाद: आनंदीबेन की बेटी ने कांग्रेस के आरोपों को नकारा

Sat, 06 Feb 2016 02:12 PM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 02:12 PM IST
विज्ञापन
land dispute: Anandiben's daughter denied alligation of Congress
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की बेटी अनार पटेल ने कथित रूप से सस्ते दर में सरकारी जमीन हड़पने के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ईमानदारी और नैतिकता के साथ कारोबार करना सबका हक है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस ने अनार पटेल पर आरोप लगाया था कि 2010 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे उस दौरान एख निजी कंपनी को सस्ते दामों में सरकारी जमीन बेची गई। यह जमीन अनार पटेल के बिजनेस पार्टनर दक्षेश शाह को दी गई थी।

विज्ञापन


कांग्रेस के मुताबिक उस दौरान करीब सवा सौ करोड़ रुपए की जमीन मात्र डेढ़ करोड़ में ही बेच दी गई थी। 250 एकड़ में फैले इस कृषि जमीन को 15 रुपए वर्ग मीटर के दर से बेचा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नैतिकता पर उठाए सवाल

land dispute: Anandiben's daughter denied alligation of Congress

बताया जाता है कि वाइल्डवुड नामक इस कंपनी जो जमीन आवंटित की गई थी वह गुजरात के गिर राष्ट्रीय लायन सेंक्चुरी के पास स्थित है। अनार पटेल पहले ही वाइल्डवुड के मालिक संजय धनक और दक्षेस शाह को अपना बिजनेस पार्टनर मान चुकी हैं।

कांग्रेस के आरोपों का खंडन करते हुए अनार पटेल ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए इस पर अपनी सफाई दी। उन्होंने लिखा, 'मैं और मेरे पति पिछले 22 साल से समाज सेवा के कार्य में लगे हैं। सामाजिक नैतिकता के तहत सभी को व्यवसाय करने का अधिकार है। मैंने ईमानदारी के साथ कारोबार किया है।'

उन्होंने लिखा कि इस बात से दुख होता है जब कोई व्यक्ति किसी की नैतिकता पर सवाल उठाता है। सत्य की हमेशा जीत होती है और मैंने हमेशा मानवता का पालन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed