फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Land bill in LS, Opposition walkout.

भूमि बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष का वॉकआउट

Mon, 11 May 2015 05:44 PM IST
Updated Mon, 11 May 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
Land bill in LS, Opposition walkout.

भारी विरोध और विपक्ष के वॉकआउट के बीच सरकार लोकसभा में भूमि अधिग्रहण बिल पेश कर दिया है। हालांकि सरकार के इस कदम के विरोध में कांग्रेस, टीएमसी, आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट किया।

विज्ञापन


विपक्ष ने साफ तौर से बिल का विरोध करते हुए कहा कि इस बिल को राज्यसभा में पास होने नहीं दिया जाएगा। इस बीच संसद सत्र को सरकार ने तीन दिनों के लिए बढ़ाया है। इसके पीछे सरकार की मंशा बिल को संसद से पास कराने की है।
विज्ञापन


बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब सरकार भूमि अधिग्रहण बिल को लोकसभा में लेकर आई हो। इसके पहले मार्च में भी सरकार ने लोकसभा में इस बिल को पास करा लिया था। हालांकि राज्यसभा में बिल के विरोध को देखते हुए सरकार इसे लेकर नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस समेत प्रमुख विपक्षी दल कर रहे विरोध

Land bill in LS, Opposition walkout.

मोदी सरकार अध्यादेश के जरिए भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आई है। इससे पहले भी सरकार अध्यादेश के जरिए ये बिल लेकर आई थी। लेकिन उस समय पास नहीं हुआ था जिसके बाद सरकार दोबारा अध्यादेश लेकर आई है। सरकार की मंशा है कि इसी सत्र में इस बिल को पास करा लिया जाए।

फिलहाल सरकार की सारी कोशिशें विपक्ष और खासकर कांग्रेस के तेवर के चलते फेल होती दिख रही है। लगभग सभी विपक्षी दल इस बिल को लेकर सरकार को घेरने में जुटी हुई हैं। इसे किसान विरोधी बताया है।

कांग्रेस लगातार भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर सरकारी मंशा पर सवाल खड़े करती रही है। इसके विरोध में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में एक रैली भी की थी। साथ ही राहुल गांधी लगातार किसानों के बीच जाकर इस बिल के खिलाफ माहौल बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed