लालू को सोनिया ने दिया ये तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को तुगलक रोड़ स्थित बंगले में एक साल और रहने की अनुमति दे दी है।
लालू इस बंगले में 2004 से रह रहे हैं और तीन महीने पहले चारा घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद संसद सदस्यता गंवाने के बाद उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस मिला था।
शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि आवास मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीए) ने राजद प्रमुख के आवेदन को स्वीकार करते हुए उन्हें एक और साल तुगलक रोड़ बंगले में रहने की अनुमति दे दी है।
राष्ट्रीय पार्टी नहीं रही आरजेडी
नोटिस मिलने के बाद लालू प्रसाद ने शहरी विकास मंत्री कमल नाथ को पत्र लिखकर बंगले में उनका स्टे बढ़ाने का निवेदन किया था।
उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी राबड़ी देवी की बीमारी की वजह से उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में नियमित तौर पर आना पड़ता है।
नियमों के अनुसार अपनी सीट गंवाने के बाद लालू की राजद अब एक राष्ट्रीय पार्टी नहीं रही है। राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के लिए राजधानी दिल्ली में उचित आवास की व्यवस्था कराने का प्रावधान है।
सोनिया का जाते जाते तोहफा!
इससे पहले शहरी विकास मंत्रालय ने बसपा सुप्रीमो मायावती को गुरुद्वारे रकाबगंज रोड़ स्थित तीन बंगलों को एक करने की अनुमति दे दी थी और साथ ही उसी रोड़ पर दो अन्य व त्यागराज मार्ग पर एक और बंगला आवंटित कर दिया था।
साथ ही सीसीए ने पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह को बंगले का किराए का भुगतान करने से छूट दे दी है। अधिकारी ने बताया कि बाजार के किराए के मुताबिक उन्हें 10 लाख रुपये देने थे, लेकिन अब उन्हें सिर्फ स्पेशल लाइसेंस फीस के रूप में 13 हजार रुपये ही देने होंगे।