फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalu yadav will not attend iftaar party of sonia gandhi

विधान परिषद के नतीजों से सहमे लालू, सोनिया से किया किनारा

Sat, 11 Jul 2015 11:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 11 Jul 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
lalu yadav will not attend iftaar party of sonia gandhi

बिहार विधान परिषद के चुनावों में बुरी तरह हारने के बाद राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने तय किया है कि वे आगामी 13 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के यहां आयोजित इफ्तार पार्टी में जाने के बजाय खुद की इफ्तार पार्टी आयोजित करेंगे।

विज्ञापन


लालू की इफ्तार पार्टी भी 13 तारीख को हीहै। राजद ये भी कोशिश कर रही है लालू की अनुपस्थिति को इस तरह प्रदर्शित करे कि वो यह साबित कर सके कि लालू ने जानबूझ कर सोनिया की इफ्तार पार्टी नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक राजद 13 जुलाई ही को राजभवन के सामने मार्च करेगी जिसमें वो मांग करेंगे कि केन्द्र सरकार जाति आधारित जनगणना के आंकड़ों को प्रकाशित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालू नीतिश को करनी पड़ सकती है मशक्कत

lalu yadav will not attend iftaar party of sonia gandhi

लालू उसी दिन इफ्तार पार्टी भी आयोजित करेंगे और इस बात भी संभावना कम है कि लालू सोनिया की इफ्तार पार्टी में अपना कोई प्रतिनिधि भेजेंगे।

वहीं राजद नेता मनोज झा के मुताबिक इफ्तार पार्टी और राज भवन पर आयोजित रैली दोनों पहले से ही तय थे, जिसे रद्द नहीं किया जा सकता था।

कल विधान परिषद चुनावों के नतीजो में भाजपा को 24 में से 13 सीटें मिली हैं, वहीं जदयू (प्लस) को 10 सीटें मिली हैं। ये चुनाव परिणाम इस बात के भी संकेत हैं कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी लालू और नीतिश के जोड़े को मशक्कत करनी पड़ सकती है।

ममता और केजरीवाल भी नहीं जाएंगे

lalu yadav will not attend iftaar party of sonia gandhi

वहीं सोनिया की इफ्तार पार्टी अन्य सभी विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे। सोनिया की इफ्तार पार्टी में न जाने वालों लोगों की सूची में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी हैं लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिनिधि जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सोनिया की इफ्तार पार्टी में नहीं जा रहे हैं। अरविंद ने 12 जुलाई को इफ्तार पार्टी आयोजित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed