फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalu yadav is using phones in jail

जेल से ही फोन पर ऑर्डर दे रहे लालू यादव!

Thu, 10 Oct 2013 12:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Oct 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
lalu yadav is using phones in jail

चारा घोटाले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव जेल से ही राजनीति कर रहे हैं। लालू जेल से ही मोबाइल का इस्तेमाल कर दल का संचालन कर रहे हैं।

विज्ञापन


जेल में लालू यादव के पास तीन अलग-अलग मोबाइल फोन हैं, जिनमें से एक में 3जी सुविधा भी है।

खुफिया विभाग ने इससे संबंधित एक रिपोर्ट झारखंड सरकार को भेजी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लालू जेल में खुलेआम मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह वहीं से ही पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हैं।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट की एक प्रति गृह विभाग को भी सौंपी गई है।

लालू यादव अभी बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। उन्हें चारा घोटाला मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक जेल प्रशासन को भी जेल नियमों के उल्लंघन की जानकारी है। इसमें एक जेल अधिकारी की भूमिका को भी संदिग्ध बताया गया है लेकिन अभी इस पर सभी चुप्पी साधे बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में जैमर भी है, लेकिन लालू की सुविधा के लिए इसे बंद कर दिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed