जदयू के साथ गठबंधन पर ये बोले लालू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनाव के दौरान जनता दल यूनाइटेड के साथ गठबंधन तय है।
लालू यादव ने पटना स्थित अपने आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी के बाद मीडिया से बातचीत में ये बात कही।
इसकी पुष्टि करते हुए जीतनराम सरकार में मंत्री और पूर्व में लालू के करीबी रहे श्याम रजक के कहा कि जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
संभावना जताई जा रही है कि विधानसभा की दस सीटों के लिए होने वाले आगामी उपचुनाव में जदयू, राजद और कांग्रेस मिलकर 'महागठबंधन' बनाएंगे और नीतीश कुमार के मुंबई दौरे से लौटने के बाद 30 जुलाई को इसकी घोषणा की जाएगी।
'मिलकर लड़ेगे उपचुनाव'
नीतीश कुमार सरकार के इस्तीफे के बाद बीते तीन महीनों के दौरान जीतनराम सरकार के विश्वास मत और राज्य उपचुनाव के दौरान राजद ने विधानसभा के अंदर जदयू का समर्थन किया है और उपचुनाव की घोषणा के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की संभावना लगातार चर्चा में है।
इस उपचुनाव में अगले महीने की 21 तारीख को मतदान होगा। शनिवार को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन की आखिरी तारीख दो अगस्त है। मतगणना 25 अगस्त को होगी।
ये सभी सीटें विधायकों के इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं। इस्तीफा देने वाले पांच विधायक भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।