फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalu yadav bihar rjd

बिहार सरकार में शामिल हो सकती है लालू की पार्टी

Sun, 07 Sep 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Sun, 07 Sep 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
lalu yadav bihar rjd

उपचुनाव नतीजों से उत्साहित और गठबंधन का महत्व बढ़ाने के लिए राजद-कांग्रेस बिहार सरकार में शामिल हो सकती है। लालू प्रसाद के अस्पताल से वापस आने पर सरकार में शामिल होने की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि लालू अकेले सरकार में शामिल नहीं होंगे। इस मुद्दे पर उनकी कांग्रेस से भी बातचीत चल रही है। प्रदेश कांग्रेस इस मामले में खुल कर कुछ नहीं बोल रही है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि पहले अनुरोध आने दीजिए फिर आलाकमान से पूछा जायेगा, क्योंकि यह नीतिगत बड़ा फैसला है। राजद के अंदर भी इसको लेकर कोई आपत्ति के स्वर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद नेता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार में शामिल होने से गठबंधन के प्रति लोगों में विश्वास बढे़गा। जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि जब राजद और कांग्रेस हमें हर जगह समर्थन दे रहे हैं तो उनके सरकार के अंदर आने में क्या हर्ज है।


उनके सरकार में शामिल होने से हमारा गठबंधन और मजबूत दिखेगा। इस मामले पर चुटकी लेते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि राजद के नेता इस बात से दुखी थे कि सरकार सब मिल कर चला रहे हैं और सरकारी सुख केवल जदयू नेता ले रहे हैं। अब दोनों पार्टियां जमकर सरकारी खजाने का बेजा इस्तेमाल करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed