फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Lalu yadav attack on narendra modi

'मोदी की राजनीतिक कब्रगाह बनेगा वाराणसी'

Sun, 16 Mar 2014 07:20 PM IST
Updated Sun, 16 Mar 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
Lalu yadav attack on narendra modi

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के फैसले पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तंज कसते हुए कहा कि यह सीट मोदी के लिए ‘राजनीतिक कब्रगाह’ साबित होगी।

विज्ञापन


लालू ने कहा, ‘आप वाराणसी को क्या समझते हैं। यह एक पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष स्थान है। नरेंद्र मोदी को यहां से हार मिलने वाली है। यह उनकी राजनीतिक कब्रगाह साबित होगी।’

विज्ञापन

'मोदी क्यों भाग रहे हैं गुजरात से'

Lalu yadav attack on narendra modi

लालू यादव ने साथ ही यह सवाल भी उठाया कि आखिर वह अपने राज्य से क्यों भाग रहे हैं। उन्होंने दावा कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा नेताओं को सीट नहीं मिल रही हैं। प्रसाद ने कहा, ‘यह एक मजाक है।

भाजपा नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए सीटें नहीं मिल रही हैं। वह सीट ढूंढने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। मोदी भी इनमें से ही एक हैं। वह सुरक्षित सीट की तलाश में गुजरात से भाग खड़े हुए हैं।’

मीड‌िया को भी ल‌िया आड़े हाथों

Lalu yadav attack on narendra modi

यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राजद प्रमुख ने कहा कि कुछ लोग यह अफवाह उड़ा रहे हैं कि राजद के दो नाराज उम्मीदवार लोकसभा टिकट लौटाने पर विचार कर रहे हैं।

उन्होंने इस संबंध में मीडिया को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘मीडिया में जो भी कुछ रिपोर्टिंग की जा रही है, वह मीडिया हाउसों के मालिक और मैनेजमेंट के कहने पर हो रही हैं। पत्रकार वही कर रहे हैं, जो मालिक या मैनेजमेंट उनसे करने को कह रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed