फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalu yadav admitted in aiims

लालू और शरद यादव एम्स में भर्ती

Fri, 20 Dec 2013 09:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Dec 2013 09:06 PM IST
विज्ञापन
 lalu yadav admitted in aiims

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जदयू अध्यक्ष शरद यादव को बेचैनी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, राजद प्रमुख का ब्लड प्रेशर थोड़ा ज्यादा है जबकि शरद का ब्लड शुगर बढ़ा पाया गया है। दोनों ही नेताओं को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

राजद प्रमुख लालू शुक्रवार को ही पटना से राजधानी पहुंचे हैं। लालू सोमवार को ही करीब ढाई महीने बाद जेल से रिहा होकर आए हैं। लालू को चारा घोटाला मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


इस वक्त वह जमानत पर बाहर हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए लालू असहज महसूस कर रहे थे। इसके बाद दोपहर करीब 3:30 बजे उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां उनकी स्वास्थ्य जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद प्रमुख के स्वास्थ्य पर निगरानी रख रहे डॉक्टर ने बताया कि लालू का ब्लड प्रेशर थोड़ा ज्यादा पाया गया है। उनका रूटीन चेकअप किया गया और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।  


वहीं दूसरी ओर जदयू महासचिव जावेद रजा ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष शरद यादव को शुक्रवार सुबह 11 बजे बेचैनी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया। जहां रूटीन जांच में उनका शुगर लेवल ज्यादा मिला।

उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से शरद का शुगर लेवल बार बार घट बढ़ रहा था, इसको देखते हुए उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed