फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalu will fight election alone?

लालू ने चेताया अभी गठबंधन फाइनल न समझे कांग्रेस

Tue, 04 Mar 2014 10:54 PM IST
Updated Tue, 04 Mar 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
lalu will fight election alone?

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन रिपोर्टों को खारिज किया जिनमें कहा गया है कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का सीटों का बंटवारा पक्का हो गया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के साथ गठजोड़ पक्का नहीं हुआ है लेकिन हम एक सीट बदलने या एक और सीट देकर इस मामले को सुलझा लेना चाहते हैं।

विज्ञापन


लालू यादव ने कहा, मैंने इलेक्ट्ऱनिक मीडिया के कुछ चैनलों में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच सौैदा पक्का होने की खबरें सुनीं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है। ऐसी खबरें शरारतपूर्ण तरीके से चलाई जा रही हैं। ऐसी खबरें भाजपा की ओर से समर्थित और प्रेरित चैनल चला रहे हैं।

विज्ञापन

तो सौदा होगा पक्‍का?

lalu will fight election alone?

राजद सुप्रीमो ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को 11 और एनसीपी को एक सीट की पेशकश की थी। लेकिन अब तक कांग्रेस ने इसे मंजूर करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के लिए एक सीट बदलने और ज्यादा से ज्यादा हुआ तो उसे एक और सीट देने के लिए तैयार हैं ताकि सौदा पक्का हो सके।

गौरतलब है कि कुछ खबरों में कहा गया है कि बिहार के कांग्रेस प्रभारी सीपी जोशी ने सीटों के बंटवारे को लेकर उनसे बातचीत की थी। लेकिन लालू ने कहा कि जहां तक कांग्रेस की बात है तो मैं नहीं जानता कि राष्ट्रीय जनता दल के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर वहां क्या चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed