{"_id":"e66a54e86f95218952e1d44fa50be374","slug":"lalu-supporter-died-after-court-verdict","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू को सजा मिलने से समर्थक की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लालू को सजा मिलने से समर्थक की मौत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Oct 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में सजा मिलने से उनके समर्थकों में निराशा का माहौल तो है ही लेकिन उनके एक समर्थक को इतना गहरा सदमा लगा कि उसकी जान ही चली गई।
विज्ञापन
लालू के जेल जाने से जहां इस समर्थक की मौत हो गई, वहीं एक अन्य ने अनशन पर बैठने का फैसला किया।
मुजफ्फरनगर के बसंतपुर गांव निवासी 70 साल के बंतीलाल साह की गुरुवार को मौत हो गई। उनके परिजनों का कहना है कि वह हादसे से पहले टीवी पर समाचार देख रहे थे और जैसे ही लालू को पांच साल जेल की साजा सुनाई गई, उन्हें हार्ट अटैक आ गया। वह लालू के जबरदस्त समर्थक थे।
विज्ञापन
इसके अलावा सारण जिल में एक लालू समर्थक अनशन पर बैठ गया है। पुरसैली गांव निवासी रामा राय लालू को सजा मिलने से इतने दुखी हुए कि उन्होंने अनशन करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
उनका कहना है कि वह लालू से मिले बिना खाना नहीं खाएंगे। रामा राय चाय की दुकान चलाते हैं। राय के परिवालों के मुताबिक अदालत के लालू को सजा सुनाते ही वह फूट-फूट कर रो पड़े और अनशन का फैसला कर लिया।
चारा घोटाले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव को पांच साल की सजा सुनाई है और उन पर 25 लाख रुपए जुर्माना लगाया है।