फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Lalu says jamura, lok sabha adjourned

लालू ने कहा 'जमूरा' तो विपक्ष ने किया हंगामा

Wed, 05 Dec 2012 04:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 05 Dec 2012 04:09 PM IST
विज्ञापन
Lalu says jamura, lok sabha adjourned

मल्टीब्रांड में रिटेल के मुद्दे पर हो रही बहस में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 'जमूरा' कहने के बाद हंगामा हो गया। विपक्ष ने लालू प्रसाद यादव से माफी मांगने को कहा लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद विपक्षी भाजपा के सदस्यों ने जमकर शोर-शराबा किया और लोक सभा थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दी गई।

शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर का समय खत्म होने के बाद पीठासीन अध्यक्ष करिया मुंडा ने लालू प्रसाद यादव को बोलने के लिए कहा।

लालू के जब खड़े हुए तब तक हरसिमरत बोल ही रहीं थीं। विपक्ष के सदस्यों ने हरसिमरत को अपनी पूरी बात कहने देने की मांग की। लेकिन मुंडा ने लालू यादव को अपने बात कहने को कहा।
विज्ञापन


लालू ने खड़े होने के कुछ देर बाद ही विपक्ष का 'जमूरा' कह दिया। जिसके बाद भाजपा के सदस्य बिगड़ गए और लालू से माफी मांगने की मांग करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed