फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Lalu said there is no modi lahar, bjp cheated to india

लालू ने मोदी और भाजपा का उड़ाया मजाक

Tue, 18 Nov 2014 07:34 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 07:34 PM IST
विज्ञापन
Lalu said there is no modi lahar, bjp cheated to india

स्वास्थ्य लाभ लेकर लौटे लालू प्रसाद यादव फिर से अपने पुराने रंग में नजर आने लगे हैं। अपनी बयानबाजी के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले राजद सुप्रीमों ने इस बार पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा है।

विज्ञापन


लालू ने मोदी को एनआरआई बताते हुए यह तक कह डाला कि भाजपा ने लोगों के साथ धोखा किया है। लालू यहीं नहीं रूके उन्होंने मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की बखिया उधेड़ने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। लालू ने यह भी कहा कि मोदी की कोई लहर नहीं है।
विज्ञापन


झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को तीन सभाओं को संबोधित किया। लालू ने अपने चिर परिचित अंदाज में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी चुटकी लेते हए लालू ने कहा कि अब वे एनआरआई हो गए हैं। उन्हें देश की जनता से कोई मतलब नहीं रह गया है।

लालू ने स्वच्छ भारत अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि वो खुद ही कूड़ा फैलाते हैं फिर फोटो खिचवाने के लिए सफाई करने का नाटक करते हैं। लालू ने मोदी के चुनावी वादों पर भी अपनी बेबाक राय रखते हुए उन्हें कटघरे में खडा़ किया।

लालू बोले भाजपा ने धोखा किया है

Lalu said there is no modi lahar, bjp cheated to india

लालू ने कहा कि उन्होंने कहा था कि सत्ता में आने के बाद 100 दिन में काला धन देश में वापस लाया जाएगा, लेकिन उस मुद्दे पर कुछ नहीं हुआ। लालू ने कहा कि सत्ता पाने के बाद उनके सारे वादे खोखले साबित हो रहे हैं।

लालू यादव ने कहा
"भाजपा ने लोगों को धोखा दिया है, मीडिया को खरीदा है, वो पहल कूड़ा फैलवाते हैं फिर फोटो खिचाने के लिए साफ करने का दिखावा करते हैं। आप बोल रहे हैं कि लहर है महाराष्ट्र में कहां है लहर, सब लहर निकल जाएगा इन लोगों का।

धोखा दिया है, धोखा हुआ है इस देश के लोगों के साथ, कुछ मीडिया को खरीद लिया है, झूठा झाड़ू किया है। पीएम मोदी भारत को कंज्यूमर मार्केट बना रहे हैं। पीएम मोदी ने 100 दिनों के भीतर देश में काला धन लाने का वादा किया था। क्या हुआ?

वो हवाबाजी में उलझा रहे थे। मोदी अब एनआरआई बन चुके हैं और मीडिया उन्हें ऐसे दिखा रहा है कि जैसे उनकी लोकप्रियता विदेशों तक में है जबकि हमारे देश की सरहदों पर तनाव है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed