फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalu prasad yadav statement on rajnath singh

'राजनाथ खुद को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बता रहे हैं'

Fri, 02 May 2014 08:43 PM IST
Updated Fri, 02 May 2014 08:43 PM IST
विज्ञापन
lalu prasad yadav statement on rajnath singh

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने राजनाथ सिंह पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह खुद को पीएम की तरह पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


राजनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा था कि लालू कांग्रेस से डरते हैं इसलिए उनका साथ दे रहे हैं। इस पर लालू ने उन पर यह कहकर हमला किया है कि राजनाथ नरेंद्र मोदी को नहीं बल्कि खुद को पीएम की तरह पेश कर रहे हैं।

लालू ने कहा, राजनाथ, राजपूत जाति के अपने लोगों से कह रहे हैं कि पीएम पद के असली उम्मीदवार वह हैं, नरेंद्र मोदी नहीं। वह मतदाताओं से यह कह कर अपनी पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन

'राजनाथ, आरएसएस का पढ़ाया हुआ तोता'

lalu prasad yadav statement on rajnath singh

लालू ने कहा, लेकिन न तो मोदी और न ही राजनाथ ही बिहार के लोगों को बेवकूफ बना पाएंगे। बिहार के लोग इतने समझदार हैं कि इन दोनों को राजनीति का ककहरा पढ़ा सकते हैं। राजद प्रमुख ने कहा है कि राजनाथ सिंह आरएसएस का पढ़ाया हुआ तोता हैं।

इसके उलट लालू यादव ने समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती की तारीफ की और कहा कि ये लोग वास्तव में दलितों की भलाई का काम कर रहे हैं।

इस बीच, राजनाथ को तोता करार देने वाले बयान के खिलाफ भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लालू कांग्रेस का पढ़ाया हुआ तोता हैं। कांग्रेस ने उन्हें पहले जेल भिजवाया और फिर जमानत दिलवा दी ताकि वह चुनाव में प्रचार कर सकें। यही वजह है कि वह तोते की तरह कांग्रेस की भाषा बोल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed