फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalu prasad yadav comment on narendra modi after petrol and diesel price hike

पेट्रोल कीमतें बढ़ने पर लालू बोले 'नसीब कहां गया? तेल लेने..'

Fri, 01 May 2015 04:37 PM IST
Updated Fri, 01 May 2015 04:37 PM IST
विज्ञापन
lalu prasad yadav comment on narendra modi after petrol and diesel price hike

देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षियों के निशाने पर हैं। अब पीएम मोदी से पूछा जा रहा है कि उनका नसीब कहा गया?

विज्ञापन


राष्टीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करके चुटकी लेते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। लालू यादव ने ट्वीट करके लिखते हुए कहा है कि भूंकप से भी ज्यादा झटका दिया मोदी सरकार ने-पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी। नसीब कहाँ गया? तेल लेने...
विज्ञापन


गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने और डॉलर की तुलना में रुपए की कीमत में गिरावट होने के चलते देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए। गुरुवार आधी रात से पेट्रोल 3.96 रुपए और डीजल 2.37 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी या गिरावट का किसी भी देश के प्रधानमंत्री के नसीब से कतई संबंध नहीं होता। कम से कम अर्थशास्त्री ऐसा दावा तो करते ही हैं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हुई कमी को अपने नसीब से जोड़ दिया था।



'मोदी नसीब वाला'

lalu prasad yadav comment on narendra modi after petrol and diesel price hike

दिल्ली ‌विधानसभा चुनावों में एक रैली में उन्होंने कहा था कि अगर पेट्रोल और डीजल के दाम उनके नसीब से गिरे हैं तो‌ फिर जनता को बदनसीब क्यों चाहिए? नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष 26 मई को कमान संभाली थी। एक वेबसाइट के मुताबिक, उसके बाद से पेट्रोल के दामों में तकरीबन 13 बार गिरावट हुई और 6 बार बढ़ोतरी। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उथपुथल के कारण ये तब्दीली होती रही।

हाल‌ांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में गिरावट का श्रेय लेने से नहीं चूके। दिल्ली विधानसभा चुनावों में द्वारका में हुई एक रैली में उन्होंने भीड़ से पूछा, 'डीजल और पेट्रोल के दाम कम हुए हैं या नहीं? आपकी जेब में पैसा बचने लगा की नहीं?'

भीड़ ने जब उन्हें हां जवाब में दिया तो वे बोले, 'अब हमारे विरोधी लोग कहते हैं कि क्योंकि मोदी नसीब वाला है, इसलिए ऐसा हो रहा है तो भाई अगर मोदी का नसीब देश की जनता के काम आता है तो इससे बढ़िया नसीब की बात क्या हो सकती है? आपको नसीब वाला चाहिए या बदनसीब?'

गुरुवार को पेट्रोल में दामों में 3.96 रुपए की बढ़ोतरी हुई। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से ये सबसे बड़ी बढ़ोतरी है, जबकि सबसे बड़ी गिरावट 2.42 रुपए की थी। सवाल उठना लाजिमी है कि पेट्रोल या डीजल के दामों में गिरावट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद के नसीब से हुई तो बढ़ोतरी का ठीकरा किसकी बदनसीबी पर फोड़ा जाए?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed