फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Lalu prasad meets Rahul gandhi

लालू ने राहुल को गिनाए गठबंधन के फायदे

Fri, 10 Jan 2014 01:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Jan 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
Lalu prasad meets Rahul gandhi

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

विज्ञापन


लालू यादव ने राहुल को समझाया है कि अगर कांग्रेस, रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी और उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल एक साथ चुनाव लड़ती है तो इससे बिहार की नीतीश सरकार को हराया जा सकता है।

लालू के समझाने की जरूरत इसलिए भी पड़ी है क्योंकि राहुल गठबंधन के सबसे ज्यादा विरोधी रहे हैं। वह राज्यों में अपने बलबूते चुनाव लड़ने के हिमायती रहे हैं।
विज्ञापन


बिहार में लालू यादव के साथ गठबंधन को लेकर राहुल गांधी ही सबसे बड़ी बाधा माने जा रहे हैं। कांग्रेस के कई नेता मानते हैं कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी शर्तों पर लालू यादव और रामविलास पासवान के साथ गठबंधन करने के पक्ष में हैं। मगर राहुल गांधी फिलहाल मन नहीं बना पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुई बैठक के बारे में हालांकि दोनों पक्षों की ओर से कुछ कहा नहीं गया है। मगर कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि लालू यादव की मुलाकात का नतीजा आने वाले दिनों में सामने आने की संभावना है।


राहुल के करीबी कई युवा नेता कहते है कि मौजूदा राजनीतिक हालातों में कांग्रेस उपाध्यक्ष भी ‘एकला चलो’ की नीति को पूरी तरह से व्यवहारिक नहीं मान रहे हैं। वैसे तो अभी बिहार में गठबंधन को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed