फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalu prasad likely to be former mp

तो अब पूर्व सांसद हो जाएंगे लालू

Tue, 01 Oct 2013 12:02 AM IST
हरीश लखेड़ा/नई दिल्ली
हरीश लखेड़ा/नई दिल्ली Updated Tue, 01 Oct 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
lalu prasad likely to be former mp

बिहार के चर्चित चारा घोटाले में दोषी करार आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव संसद में एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाने की ओर आगे बढ़ते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


चारा घोटाले में दोषी घोषित होने के बाद लालू और जदयू सांसद जगदीश शर्मा की लोकसभा की सदस्यता जाने की रूपरेखा लगभग तय हो गई है।

माना जा रहा है कि लालू व जगदीश को दो साल से ज्यादा की सजा होनी करीब-करीब तय है।

ऐसा होने पर उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्म हो जाएगी और दोनों के ‘माननीय’ सांसदों के नाम के आगे 2014 आने से पहले ही पूर्व सांसद लिखा जाने लगेगा।

यदि ऐसा होता है तो देश के संसदीय इतिहास में यह पहली घटना होगी, जब अदालत से दो साल से ज्यादा की सजा पाने पर किसी माननीय की सदस्यता खत्म होगी।

यानी लालू और जगदीश संसद में एक अनचाहा रिकॉर्ड भी कायम करेंगे।

क्योंकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के तीखे तेवरों के बाद दागी नेताओं को बचाने संबधित अध्यादेश के अब कानून में तब्दील होने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।
विज्ञापन


कैबिनेट इस अध्यादेश पर दो अक्तूबर पर पुनर्विचार करने जा रही है। संकेत साफ हैं कि सरकार इसे वापस ले लेगी।

इससे लालू और जगदीश को राहत मिलने के दरवाजे बंद होते दिख रहे हैं। दो साल से ज्यादा की सजा मिलने पर लालू और जगदीश कम से कम छह साल तक चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed