{"_id":"28bec2fc-283e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"lalu-prasad-demands-gadkari-iq-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादस्पद बयान पर गडकरी को लालू ने लिया आड़े हाथ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विवादस्पद बयान पर गडकरी को लालू ने लिया आड़े हाथ
पटना/एजेंसी
Updated Wed, 07 Nov 2012 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी विवेकानंद के बारे में दिए गए विवादस्पद बयान को लेकर नितिन गडकरी पर हमलों का दौर जारी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी भाजपा अध्यक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि गडकरी की आईक्यू टेस्ट कराया जाना चाहिए जिससे कि यह पता चल सके कि उनकी आईक्यू विवेकानंद के समान है अथवा दाऊद इब्राहिम के।
विज्ञापन
साथ ही राजद प्रमुख ने भाजपा से पूछा है कि आखिर उसने गडकरी में ऐसा क्या देखा कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया। इसकी भी छानबीन की जानी चाहिए। भाजपा में एक से बढकर एक लोग थे किस गुण के आधार पर गडकरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
राजद नेता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में बुद्धिमता पूर्ण भाषण देकर देश का मस्तक उंचा किया था। गडकरी को जो जब अध्यक्ष बनाया है तो भाजपा को उनके बयान को झेलना भी पड़ेगा। गडकरी के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर लालू ने कहा कि इसका फैसला भाजपा नेतृत्व को करना है।
विज्ञापन