{"_id":"3e381666648b06f6aed3cd9c4f495817","slug":"lalu-frees-from-jail-says-ready-for-ls-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो जेल से डरेगा, कुछ नहीं करेगा: लालू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जो जेल से डरेगा, कुछ नहीं करेगा: लालू
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Dec 2013 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारा घोटाले में 77 दिन जेल की हवा खाने के बाद सोमवार को जब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर निकले, तो अपने पुराने अंदाज में दिखे।
विज्ञापन
जेल से बाहर निकलते ही लालू ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और कुछ लोग उसे लोकपाल के नीचे लाना चाहते थे। लेकिन न्यायपालिका की अपनी स्वतंत्रता है और इसे लोकपाल के तहत लाना देश के लिए घातक साबित होगा।
विज्ञापन
'2014 के दंगल के लिए तैयार हूं'
उन्होंने कहा, "मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने एकजुटता दिखाई। मैं उनके प्रति नतमस्तक हूं। मीडिया के लोगों का भी धन्यवाद, जो जेल जाते वक्त और बाहर निकलते वक्त, दोनों बार मेरे लिए यहां पहुंचे।"
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों की ओर इशारा करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "2014 में दंगल होने वाला है। साम्प्रदायिक ताकतों को दूर भगाने के लिए धर्मनिरपेक्ष पार्टियों से आग्रह करता हूं कि 1947 का सीन दोबारा न होने देना। धर्म और जाति के नाम पर जो शक्तियां हावी होना चाहती हैं, उन्हें हस्तिनापुर पहुंचने से रोकना है।"
अब हम फ्री हैं, देश भर में घूमेंगेः लालू
लालू ने कहा, "अब हम फ्री हैं। देश भर में घूमेंगे।" हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस की हार-जीत लगी रहती है। अच्छा और बुरा वक्त, दोनों चलते रहते हैं। जो पार्टी जीती है, दिल्ली में वह भी सरकार बनाने की हिम्मत नहीं दिखा रही।"
जेल में बिताए गए दिनों पर उन्होंने कहा, "मैं बिरसा मुंडा में करीब एक साल गुजारा है। जेल कृष्ण भगवान की जन्मभूमि है। यहीं उन्होंने जन्म लिया था और कंस का विध्वंस किया। मैं भीतर विचलित नहीं हुआ, क्योंकि हमें भरोसा था। जो जेल से डरेगा, कुछ नहीं करेगा। वे लोग भाग्यशाली हैं, जो जेल में आते हैं।"
'नरेंद्र मोदी हो या कोई और मोदी, हम तैयार हैं'
गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी हो या कोई और मोदी, अब हम तैयार हैं। फिरकापरस्त ताकतों को दूर करने के लिए कोई भी कुर्बानी देंगे।"
लालू ने सीबीआई पर भी अपनी खूब भड़ास निकाली।