{"_id":"912e22a2-d369-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"lalu-commented-at-nitish-and-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा केवल मुखौटा, असली शक्ति संघ के पास'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'भाजपा केवल मुखौटा, असली शक्ति संघ के पास'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 12 Jun 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
एनडीए पर निशाना साधते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से धर्मनिरपेक्षता और नरेंद्र मोदी पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।
विज्ञापन
साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी के संघ के आगे समर्पण किए जाने के बाद अब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ही भाजपा का चेहरा हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आडवाणी जी ने संघ के आदेश के आगे समर्पण कर दिया है और अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उनके सामने कोई और दूसरा विकल्प भी नहीं था।
विज्ञापन
मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि भाजपा केवल मुखौटा है और असली शक्ति संघ के पास है। अब भाजपा के पास बताने को क्या बचा है। अगले आम चुनाव के लिए मोदी भाजपा का चेहरा बन गए हैं।
विज्ञापन
लालू ने कहा कि आडवाणी के मोदी की ताजपोशी को स्वीकार किए जाने के बाद जदयू को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। नीतीश कुमार हमेशा धर्मनिरपेक्षता की बात करते हैं। अब उन्हें अपना नजरिया साफ करना चाहिए।