फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalu calls nitish kumar arrogant

नीतीश शासन में चरम पर पहुंचा भ्रष्टाचार: लालू

Sat, 01 Dec 2012 07:32 PM IST
सुपौल/एजेंसी
सुपौल/एजेंसी Updated Sat, 01 Dec 2012 07:32 PM IST
विज्ञापन
lalu calls nitish kumar arrogant

राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली राजग सरकार को सभी मोर्चे पर विफल करार दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता की सुनने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन


लोकतंत्र में जनता की अहम भूमिका
यादव ने परिवर्तन यात्रा के क्रम में शनिवार को यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता की अहम भूमिका होती है। अच्छा कार्य करने पर जनता सरकार के मुखिया के गले में हार पहनाती है, लेकिन अच्छा काम नहीं करने पर जनता जूता दिखाने से भी बाज नहीं आती। हालांकि उन्होंने कहा कि वे इस तरह के विरोध के पक्षधर नहीं है और इसकी निंदा करते हैं।
विज्ञापन


रावण की तरह अहंकारी हो गए हैं नीतीश
राजद अध्यक्ष ने कहा कि पिछले अधिकार यात्रा के दौरान जहां भी नीतीश कुमार विरोध हुआ, वहां उन्होंने विरोध करने वालों से बात नहीं कर उन्हें खुले मंच से तरह तरह की धमकियां दी। इस तरह धमकियों को कहीं से भी उचित नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रावण की तरह अहंकारी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की अधिकार यात्रा के दौरान जिला प्रशासन ने आम जनता को मुख्यमंत्री से दूर ही नहीं रखा, बल्कि काले कपड़े समेत रैली में काले रंग की कोई भी वस्तु ले जाने की इजाजत नहीं दी गई। यहां तक कि द्रौपदी के चीर हरण की तर्ज पर लड़कियों के काले रंग के दुपटे तक उतरवा दिए गए। उन्होंने कहा कि जनता के विरोध के बाद जहां भी पुलिस बल के साथ अधिकार यात्रा का कार्यक्रम हुआ वहां कर्फ्यू जैसा नजारा था।


राजद अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य में सड़कों का जाल बिछाने की बात कर वाहवाही लूटने में लगे हैं, लेकिन वास्तव में राज्य में सड़कों का विकास केंद्र सरकार की राशि से हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में केंद्र सरकार की मनरेगा योजना में लूट मची हुई है। उन्होंने केंद्र से बिहार में मनरेगा के तहत किये जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed