फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalu attack on prime minister prime modi about black money

घूम-घूम कर भाजपा की पोल खोलेंगे की तैयारी में लालू

Thu, 29 Jan 2015 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 Jan 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
lalu attack on prime minister prime modi about black money

जदयू और राजद के विलय में हो रही देरी के बीच दोनों दलों ने अपने अपने कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को कहा कि वह इस माह के बाद वह पूरे बिहार का दौरा करेंगे और घूम-घूमकर भाजपा की पोल खोलेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए 15 मार्च को पटना के गांधी मैदान से भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक राजद का प्रदर्शन मार्च निकाला जाएगा। राजद सुप्रीमो ने यह बातें राजद की ओर से आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए बुधवार को कहीं। उन्होंने इसमें भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मार्च में भाजपा की वादाखिलाफी पर उससे जवाब मांगा जाएगा, साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि हर आदमी के खाते में कब 15 लाख रुपया डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो आरक्षण विरोधी रहा है, जिसने कर्पूरी की सरकार गिराने का काम किया है, वही लोग आज पिछड़ों के वोट लेने के लिए कर्पूरी जयंती मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने अंदाज में बोलते हुए लालू ने सुशील मोदी को अपना पुराना सचिव बताते हुए कहा कि वह मोदी को खूब जानते हैं। वह क्या- क्या बोल रहे हैं जनता सब सुन रही है। भाजपा केवल देश और समाज को तोड़ने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed