{"_id":"320570a6-3d31-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"lalu-asks-nitish-to-clarify-stand-amid-modi-pm-chorus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की पीएम पद की दावेदारी पर नीतीश चुप क्यों: लालू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी की पीएम पद की दावेदारी पर नीतीश चुप क्यों: लालू
मधेपुरा/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 03 Dec 2012 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेताओं द्वारा नरेंद्र मोदी को अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से पूछा कि जब भाजपा के सब नेता बोल रहे हैं कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होंगे, तो अब नीतीश बताएं, कि वह किधर जाएंगे।
विज्ञापन
मधेपुरा में आयोजित परिवर्तन रैली से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में लालू ने कहा कि भाजपा के सब नेता बोल रहे हैं कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होंगे, अब नीतीश कुमार बताएं वे किधर जाएंगे। उन्होंने कहा कि अरूण जेटली और सुषमा स्वराज सहित अन्य भाजपा नेताओं ने नरेंद्र मोदी के बारे कहा है कि वही प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
लालू ने कहा कि भाजपा के साथ सांठ-गांठ रखने वाले और राजग के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा आगामी लोकसभा पूर्व करने की मांग करने वाले नीतीश, अब भाजपा नेताओं द्वारा नरेंद्र मोदी के पक्ष में बयान दिए जाने के बाद बताएं कि किधर जाएंगे, वह तीन में रहेंगे या 13 में जाएंगे।
विज्ञापन