{"_id":"d6fc52c0-4dd3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"lalu-also-want-to-be-hanging-rapists","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू भी चाहते हैं बलात्कारियों को फांसी हो","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लालू भी चाहते हैं बलात्कारियों को फांसी हो
नई दिल्ली/पटना/एजेंसी
Updated Mon, 24 Dec 2012 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी चाहते हैं कि दिल्ली में पैरामेडिकल छात्रा से चलती बस में गैंगरेप करने वालों को फांसी की सजा मिले। उन्होंने सोमवार को कहा कि संसद के अगले सत्र में उनकी पार्टी इस मामले के दोषियों के लिए फांसी की सजा की वकालत करेगी।
विज्ञापन
यादव ने कहा कि इस तरह की दरिंदगी के लिए सात साल की कैद की सजा पर्याप्त नहीं है। बलात्कार जैसे कलंक को रोकने के लिए मौजूदा कानून में बदलाव जरूरी है। साथ ही राजद नेता ने गैंगरेप के खिलाफ दिल्ली में हो रहे आंदोलन को उचित ठहराया।
विज्ञापन
पुलिस वालों पर कार्रवाई के पक्ष में काटजू
गैंगरेप के खिलाफ इंडिया गेट और राजपथ पर प्रदर्शन के दौरान रविवार को मीडिया कर्मियों पर पुलिस कार्रवाई का प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के अध्यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि मीडिया वालों पर हमले के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
जस्टिस काटजू ने कहा कि मीडिया कर्मी सिर्फ रिपोर्टिंग कर रहे थे, जो उनका अधिकार है। साथ ही जनता के प्रति यह उनका कर्तव्य है। अनेक पत्रकारों को पुलिस ने अपने निशाने पर ले लिया। उनके कैमरे तोड़ दिए गए और कई पत्रकारों को जख्मी कर दिया गया।
पीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि यह लोकतंत्र पर निंदनीय हमला है। पुलिस यह तर्क नहीं दे सकती कि वह पत्रकारों और आम जनता के बीच फर्क नहीं समझ पाई। पत्रकारों के हाथ में कैमरे और अन्य उपकरण होते हैं, जिससे उनकी पहचान आसानी से हो जाती है।