लालू ने पासवान को बताया मौसमी मुर्गा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मौसमी मुर्गा करार दिया और कहा कि वह अपनी सहूलियत के हिसाब से पाला बदलते रहते हैं।
वहीं दूसरी ओर लोजपा प्रमुख ने लालू प्रसाद के बयान पर पलटवार करते हुए उनसे धुर विरोधी नीतीश कुमार के साथ हाथ मिलाने की वजह भी पूछी।
पटना से 75 किमी दूर छपरा में एक रैली संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि उन्होंने पासवान जैसा मौसमी मुर्गा नहीं देखा जोकि बिना किसी विचारधारा केवल अपनी राजनीतिक जरूरतों के अनुसार हमेशा पाला बदलता रहता है। राजद सुप्रीमो ने कहा कि पासवान बहुत बड़ा अवसरवादी हैं।
पासवान ने किया लालू पर पलटवार
लालू ने कहा कि 2002 में गोधरा दंगों के चलते वाजपेयी सरकार से इस्तीफा देने वाले पासवान ने अपनी सहूलियत के लिए भाजपा से हाथ मिला लिया और गुजरात दंगों के दौरान मुख्यमंत्री रहे और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री बन गए हैं।
राजद सुप्रीमो के बयान से नाराज पासवान ने पलटवार करते हुए कहा कि लालू को अपने धुर विरोधी और पानी पी-पी कर कोसने वाले नीतीश कुमार के साथ हाथ मिलाने की वजह बताने चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुझे मौसमी मुर्गा बताने की जगह लालू को जदयू के नीतीश के साथ गठबंधन पर सफाई देनी चाहिए। पासवान ने लालू को गलतबयानी करने से बचने की सलाह दी।