फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Laloo tweets on Narendra modi's cancelled varanasi visit

मोदी पर लालू का तंज, 'अब मत कहना गंगा मैया ने बुलाया है'

Fri, 17 Jul 2015 02:44 PM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 02:44 PM IST
विज्ञापन
Laloo tweets on Narendra modi's cancelled varanasi visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुवार को वाराणसी दौरा एक बार फिर से रद्द हो जाने के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने इस पर तंज कसा है। लालू ने मोदी के रद्द हुए दौरे को लेकर एक ट्वीट करते हुए कहा, 'अब मत कहना की गंगा मैया ने बुलाया है'।

विज्ञापन

 
लालू ने ट्वीट में लिखा, 'गंगा मैया भी धोखा खा चुकी हैं। अब मत बोलना गंगा मैया ने बुलाया है। मैया के पावन जल ने 2 बार रौद्र रूप दिखाकर अपनी तीख़ी नाराजगी प्रकट की है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी का यह दूसरा वाराणसी दौरा था जो भारी बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा। इससे पहले 28 जून को भी भारी बारिश के कारण उनका दौरा रद्द हो चुका है।

आपको बता दें की नरेंद्र मोदी ने पिछले साल लोकसभा चुनावों के दौरान वाराणसी में कहा था कि 'ना तो मैं आया हूं और ना ही मुझे किसी ने बुलाया है, मुझे गंगा मैया ने बुलाया है।' उनके इसी बयान को लेकर लालू ने उनपर तंज कसा है।

बिहार चुनाव भी मुद्दा

Laloo tweets on Narendra modi's cancelled varanasi visit

आपको बता दें कि चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी ने अबतक केवल दो बार ही अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा किया है। इसके अलावा उनके तीन दौरे रद्द हो चुके हैं, जिनमें से दो बार बारिश के कारण ऐसा हुआ है। हालांकि, इस बार रद्द हुए दौरे को एक माली के मौत से भी जोड़कर देखा जा रहा है जिसकी मोदी का मंच सजाने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई।

वहीं, लालू यादव के इस ट्वीट को बिहार चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इसी साल के अंत में बिहार में विधान सभा चुनाव होने हैं और बीजेपी ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर शोर से तैयारियां कर रही है।

गुरुवार को ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पटना में एक जनसभा को संबोधित कर चुनाव की तैयारियों का आगाज किया। बीजेपी हराने के लिए लालू यादव की पार्टी ने बिहार की मुख्यमंत्री नीतीश की पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed