लालू बोले, मोदी को टोपी पहनने से एतराज है, पगड़ी पहनने से नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी को टोपी पहनने से एतराज है, पगड़ी पहनने से नहीं। वह किसी भी कीमत पर सांप्रदायिकता बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पटना में जमात-ए-उलेमा-ए-हिंद बिहार के ईद मिलन समारोह में शिरकत करते हुए राजद प्रमुख ने कहा कि भाजपा उनके गरीब राज को जंगलराज कहती है। उनके राज को जंगलराज बताने वाले गुजरात कांड को क्यों भूल जाते हैं।
लालू ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा अमीरों की पार्टी है। जनगणना रिपोर्ट छुपा कर केंद्र सरकार गरीबों का हक मारना चाहती है, लेकिन यह किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
टमटम से हाईटेक रथ का मुकाबला
उन्होंने कहा कि भाजपा के हाईटेक रथ का मुकाबला टमटम से किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंहल के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लालू ने कहा कि सिंहल बुढ़ापे में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।
समारोह में कांग्रेस नेता निखिल कुमार ने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष है और हमेशा रहेगा। पटना के मौर्या होटल में आयोजित इस समारोह में सांसद तारिक अनवर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता सांप्रदायिक ताकतों को सबक सिखा देगी। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी और मंत्री श्याम रजक ने भी मौजूद थे।