फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalkrishna advani will fight from bhopal or gandhinagar?

गांधीनगर पर बवाल, आडवाणी नहीं माने तो मोदी करेंगे फैसला

Wed, 19 Mar 2014 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Mar 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
lalkrishna advani will fight from bhopal or gandhinagar?

लालकृष्ण आडवाणी। पांच बरस पहले पीएम इन वेटिंग का दर्जा हासिल करने वाले भाजपा के वयोवृद्ध नेता अभी हार मानने को तैयार नहीं। नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति की कमान देना हो या फिर प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाना, आडवाणी ने हमेशा विरोध किया।

विज्ञापन


जब पार्टी ने तय कर लिया कि मोदी के नाम पर मुहर के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है, तो ऐसा लगा कि आडवाणी सुलह के मूड में आ गए और मोदी का साथ देने को तैयार हैं।
विज्ञापन


ऐसी खबरें आईं कि मोदी, आडवाणी को राज्यसभा की राह दिखाना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और गांधीनगर उनकी पहली पसंद है। लेकिन अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर नहीं भोपाल चाहते हैं वयोवृद्ध नेता

lalkrishna advani will fight from bhopal or gandhinagar?

सीट तय होने से ऐन पहले लालकृष्‍ण आडवाणी ने इच्छा जाहिर की है कि वह गांधीनगर नहीं, बल्कि भोपाल से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके पीछे वजह क्या है, यह अलग कहानी है।

लेकिन फिलहाल भाजपा इस बात पर चर्चा कर रही है कि आडवाणी को कहां से ‌‌टिकट दिया जाए। इस वक्‍त भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति इस पर चर्चा कर रही है और जल्द ही फैसला सामने आ सकता है।

बैठक में नरेंद्र मोदी और सुषमा स्वराज पहुंच चुके हैं, लेकिन खुद आडवाणी अभी नहीं पहुंचे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि भोपाल से उनका लड़ना लगभग तय है और अंतिम फैसला होने के बाद आडवाणी इस बैठक में पहुंच जाएंगे।

चर्चा है कि अगर आडवाणी गांधीनगर सीट पर चुनाव लड़ने पर सहमत नहीं हुए तो नरेंद्र मोदी इस सीट को लेकर अंतिम फैसला करेंगे।

गुजरात में भितरघात का डर

lalkrishna advani will fight from bhopal or gandhinagar?

इससे पहले भाजपा में अंदरखाने काफी बवाल हो चुका है। भोपाल से मौजूदा सांसद कैलाश जोशी ने आडवाणी को मध्य प्रदेश की राजधानी से लड़ने का न्योता दिया है और दूसरी ओर गुजरात भाजपा ने गांधीनगर से लड़ने का निमंत्रण भेजा है।

लेकिन आडवाणी अब गांधीनगर से नहीं लड़ना चाहते। उन्हें डर है कि इस सीट पर उन्हें भितरघात का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वह वहां से भोपाल जाना चाहते हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी से खबर आ रही है कि आडवाणी ने मन बना लिया है और इसका असर शहर में दिखने लगा है। वहां आडवाणी के समर्थन में पोस्टर लग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed