फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Lalit Modi used to britis royal family

दस्तावेजों के लिए ललित मोदी ने किया शाही परिवार का इस्तेमाल

Mon, 22 Jun 2015 07:56 AM IST
Updated Mon, 22 Jun 2015 07:56 AM IST
विज्ञापन
Lalit Modi used to britis royal family

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के वीजा विवाद मामले में नया मोड़ आ गया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्रिटेन होम ऑफिस (गृह मंत्रालय) से यात्रा दस्तावेज हासिल करने के लिए मोदी ने ब्रिटिश शाही परिवार के नामों का इस्तेमाल किया। इसमें प्रिंस चार्ल्स और उनके भाई प्रिंस एंड्रयू का नाम भी शामिल है। मोदी की दोनों से मुलाकात भी हुई थी।

विज्ञापन


आईपीएल में फिक्सिंग और सट्टेबाजी में फंसने के बाद 49 वर्षीय ललित मोदी 2010 में लंदन चले गए थे। द संडे टाइम्स अखबार के मुताबिक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दूसरे नंबर के बेटे एंड्रयू और ललित मोदी कई सालों से एक दूसरे को जानते थे।
विज्ञापन


पश्चिम लंदन स्थित मोदी के घर पर एंड्रयू ने उनसे मुलाकात की थी। इसके कुछ दिन बाद ही मोदी के यात्रा दस्तावेजों को मंजूरी मिल गई थी।

चार्ल्स और उनके भाई एंड्रयू से थे संबध

Lalit Modi used to britis royal family

इसके अलावा कीथ वाज ने होम ऑफिस के एक अधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि मोदी ने उन्हें बताया है कि वह वीजा के संबंध में चार्ल्स और उनके भाई एंड्रयू से भी मुलाकात की। इस पर दोनों ने मामले में सहायता करने को कहा। इसके बाद 31 जुलाई को वाज के दुबारा से हस्तक्षेप के बाद 24 घंटे के अंदर ही मोदी को यात्रा दस्तावेज मिल गए थे।

उधर, बकिंघम पैलेस ने एंड्रयू और मोदी के बीच मुलाकात के दौरान हुई चर्चा पर कुछ भी कहने से मना किया है। साथ ही इस बात से भी साफ तौर पर इनकार कर दिया कि एंड्रयू ने मोदी को यात्रा दस्तावेज दिलाने के लिए ब्रिटिश सरकार से पैरवी की थी। हाल ही मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से मोदी की मदद करने के खुलासे से भारत में बवाल मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed