फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Lalit Modi tweet

ललित मोदी का ट्वीटः तूफान आने को है 'कई इस्तीफे होने वाले हैं'

Tue, 16 Jun 2015 07:54 AM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 07:54 AM IST
विज्ञापन
Lalit Modi tweet

विवादों में चल रहे ललित मोदी ने ट्रैवल दस्तावेज विवाद पर पहली बार अपना पक्ष रखा है। अपने वकील की प्रेस कांफ्रेंस से ठीक पहले ललित ने कई ट्वीट कर दावा किया है कि जल्द ही पता चल जाएगा कि कौन गलत है और कौन सही।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि मेरा अंदाजा है कि गलत लोगों से इस्तीफा मांगा जा रहा है। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि तूफान आने वाला है। कई इस्तीफे होने वाले हैं। यह स्टोरी पलटने वाली है।
विज्ञापन


अब देखिए, कौन सही है और कौन गलत। साथ ही उन्होंने एक ट्वीट में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, शशि थरूर और सलमान खुर्शीद से भी प्रेस कांफ्रेंस जरूर देखने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ी ललित मोदी की मुश्‍किलें, इन 16 मामलों में नोटिस की तैयारी

Lalit Modi tweet

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी व अन्य के खिलाफ विदेशी मुद्रा उल्लंघन के 16 मामलों में अंतिम पेनाल्टी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में है। अनुमान है कि ये मामले करीब 1700 करोड़ रुपये के हैं। ईडी ने  टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के कुछ संस्करणों के आयोजन में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं की विस्तार से जांच की है।

ईडी के उच्च स्तरीय सूत्रों के मुताबिक, इन मामलों के अलावा, विदेशी मुद्रा कानून के संदिग्ध उल्लंघन दो अन्य मामले भी हैं। इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसी हवाला लेनदेन के मामले की भी जांच कर रही है।

इनमें मोदी की भूमिका की जांच करना भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार, एक तीसरा मामला मनी लांड्रिंग का भी है, जिसकी जांच की जा रही है। यह मामला 2009 में बीसीसीआई द्वारा क्रिकेट मीडिया राइट्स देने में धन के कथित गबन का है।

वहीं फेमा के तहत जिन 16 मामलों की जांच हो रही है, वे न्यायिक निर्णय के अंतिम चरण में हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि आरोपी को आने वाले कुछ महीने में पेनल्टी नोटिस दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed