फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalit modi and Dushyant Singh probe will continue said Jaitley

ललित मोदी-दुष्यंत सिंह मामले पर जेटली की सफाई

Tue, 23 Jun 2015 09:12 PM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
lalit modi and Dushyant Singh probe will continue said Jaitley

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह के बीच सौदे को वाणिज्यिक लेनदेन करार देने को लेकर विपक्ष की आलोचना के शिकार वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि मामले की जांच में एजेंसियां अपना काम करती रहेंगी।

विज्ञापन


मोदी की ओर से दुष्यंत को दिए गए लोन को वित्तीय लेनदेन करार देने संबंधी बयान पर वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी भी इस शब्द का प्रयोग नहीं किया।

विज्ञापन

जेटली ने अपने बयान के मतलब को ठहराया गलत

lalit modi and Dushyant Singh probe will continue said Jaitley

वित्तीय लेनदेन संबंधी बयान को दुष्यंत को क्लीन चिट देने जैसा माना जा रहा था। जेटली ने कहा कि यह पूरी तरह से उनके बयान की गलत व्याख्या है। भारत की विभिन्न एजेंसियों को जो कदम उठाना होगा, उसे वे जरूर उठाएंगी।

वर्ष 2008 में दुष्यंत की कंपनी में मोदी ने 11.63 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इस पूरे विवाद पर जेटली ने कहा था कि उनको मोदी के बारे में कुछ नहीं कहना है, लेकिन यह दो व्यक्तियों के बीच वाणिज्यिक लेनदेन है। इस बयान पर सोमवार को कांग्रेस ने जेटली पर मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय को प्रभावित करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed