लमो ने श्रीनिवासन पर लगाया घूसखोरों को बचाने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने आईसीसी चेयरमैन एन श्रीनिवासन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के तीन खिलाड़ियों का संरक्षण दिया है जिन्हें एक बड़े व्यवसायी ने रिश्वत दी थी।
लगातार विवादों के केन्द्र बने ललित मोदी ने ईडी को यह चुनौती दी है कि वे उनके खिलाफ मनी लॉंड्रिंग के लगाए गए आरोप साबित करे। फिलहाल लंदन में अपना ठिकाना बना चुके ललित मोदी ने कहा है कि वे तब तक भारत नहीं लौटेंगे जब तक उन्हें सरकार की ओर से यह गांरटी नहीं मिल जाएगी कि वहां उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।
मोदी ने एक अंग्रेजी चैनल को बताया कि आखिर श्रीनिवासन ने चेन्नई सुपर किंग्स के तीन खिलाड़ियों को क्यों बचाया? यह मैं जानना चाहता हूं, यह पूरा देश जानना चाहता है।
ई-मेल को किया आंतरिक राजनीति के तहत लीक
उन्होंने कहा कि यदि वो विश्वसनीय नहीं हैं तो फिर भगवान ही क्रिकेट को बचाएंगे, भगवान ही देश को बचाएंगे। आईसीसी ने इस बात की पुष्टि की है कि 2013 में ललित मोदी आईपीएल कमिश्नर थे तो उनकी ओर से एक पत्र मिला था, जिसमें उन्होंने यह आरोप लगाया था कि तीन खिलाड़ियों को बड़े व्यवसायी द्वारा रिश्वत दी गई थी।
2013 में श्रीनिवासन चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक थे लेकिन फिलहाल उन्होंने अपना मालिकाना हक छोड़ रखा है। आईसीसी ने इस बात की भी पुष्टि की है उन्हें जून 2013 में ललित मोदी की ओर से गुप्त ईमेल प्राप्त हुई थी जो हाल ही में ट्विटर पर भी पोस्ट की गई थी।
उस मेल को आईसीसी के एन्टी करप्शन यूनिट को सौंप दिया गया था। ललित ने यह भी आरोप लगाया है कि इस ईमेल को शायद बीसीसीआई की आंतरिक राजनीति के तहत लीक किया गया।
ईडी को किया चैलेंज
मोदी ने यह भी दावा कि मीडिया और नेता उनका पीछा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन पर 700 करोड़ रुपए के मनी लॉंड्रिंग का जो आरोप लगाया गया है इसका सबूत ईडी के पास भी नहीं है।
बताते चलें कि पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी उस समय सुर्खियों में आ गए जब ब्रिटेन में उनके ट्रैवेल डॉक्यूमेंट्स को रिलीज कराने को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का नाम सामने आया और उन्होंने इसे मानवता के आधार का हवाला देकर सही साबित करने की कोशिश की थी।