फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalit modi alleged, suresh raina, ravindra jadeja and bravo were contact with a bookie

लमो का नया धमाका, रैना, जडेजा ने की सट्टेबाजी

Mon, 29 Jun 2015 04:29 PM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 04:29 PM IST
विज्ञापन
lalit modi alleged, suresh raina, ravindra jadeja and bravo were contact with a bookie

भारतीय राजनीति में भूचाल ला देने वाले ललित मोदी ने क्रिकेट में नया धमाका कर दिया है। ट्विटर पर ललित मोदी की एक ऐसी चिट्ठी लीक हुई है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना और रविन्द्र जडेजा के साथ ही वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो पर एक बुकी से संबंध रखने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


चिट्ठी ‏@shyamswami158 टि्वटर हैंडल से लीक की गई है। श्याम स्वामी नाम के इस शख्स ने ललित मोदी चिट्ठी में लगे आरोपों के बावत पूछा है कि इस पर आप का क्या कहना है। नए खुलासे के बाद पहले से ही फिक्सिंग की बदनामी का दंश झेल रही आईपीएल के साथ ही बीसीसीआई की नीतियों पर भी दोबारा उंगलियां उठ गई हैं।
विज्ञापन


हालांकि इस चिट्ठी को लीक करने वाले ट्विटर हैंडल पर भी शक जताया जा रहा है कि इसे सिर्फ इसी उद्देश्य के लिए बनाया गया है क्योंकि यह इसका पहला और अकेला ट्वीट है। और यह मात्र चार लोगों को ही फॉलो करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश रैना, जडेजा और ब्रावो पर बीस करोड़ लेने के आरोप

lalit modi alleged, suresh raina, ravindra jadeja and bravo were contact with a bookie

श्याम स्वामी नाम के इस ट्वीटर हैंडल से जो चिट्टी लीक की गई है वो 20 जून 2013 को ललित मोदी द्वारा आईसीसी के महानिदेशक डेव रिचर्डसन को लिखी गई थी।

जिसमें इस ललित मोदी ने इस बात की जानकारी का जिक्र किया है कि सुरेश रैना, रवीन्द्र जडेजा और ड्वेन ब्रावों के संबंध आईपीएल बुकी और रीयल एस्टेट कंपनी एचडीआईएल के बाबा दीवान से हो सकते हैं।

मोदी के अनुसार उन्हें जानकारी मिली है कि बाबा दीवान ने सुरेश रैना को दिल्‍ली के वसंत बिहार और नोएडा में एक-एक फ्लैट, रवीन्द्र जडेजा को मुंबई के बांद्रा एचडीआईएल द्वारा बनाए जा रही बिल्डिंग में एक सीफेसिंग अपार्टमेंट दिया गया है जबकि ब्रावो के खाते में कैश ट्रांसफर किया गया है।

बताया गया है कि तीनों खिलाड़ियों को लगभग 20-20 करोड़ रुपए की रकम दी गई है। मोदी ने विश्‍वस्त सूत्रों के आधार पर दावा किया है कि बाबा दीवान हर मैच पर लगभग 10-20 मिलियन डॉलर का सट्टा लगाता है।

मोदी ने आईसीसी को लिखी थी चिट्ठी

lalit modi alleged, suresh raina, ravindra jadeja and bravo were contact with a bookie

उन्होंने बताया कि मैंने आईपीएल टीम की बिडिंग के दौरान इसकी एंट्री बैन कर दी थी। इसके राजस्‍थान रायल्स के राज कुंद्रा और चेन्नई सुपरकिंग्स के गुरुनाथ मयप्पन से भी नजदीकी संबंध हैं।

चिट्ठी में मोदी आगे लिखते हैं कि वो दुआ करते हैं कि यह जानकारी सही न हो लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह गंभीर मसला है। हालांकि चिट्ठी सामने आने पर मोदी ने फिलहाल इस पर खुलकर तो कुछ नहीं कहा है लेकिन इतना जरूर कहा है कि आप इस पर आईसीसी से पूछें।

अब इस चिट्ठी के सामने आने के बाद तीनों खिलाड़ियों पर उंगलियां उठ गई हैं। मामला इसलिए भी गंभीर हो जाता है कि तीनों ही खिलाड़ी बीसीसीआई के पूर्व श्रीनिवासन की चेन्नई सुपर किंग्स से हैं और इस टीम पर पूर्व में भी फिक्सिंग के आरोपों को लेकर उंगलियां उठती रही हैं।

इस टीम के मैनेजर मयप्पन फिक्सिंग के आरोपों के चलते जेल जा चुके हैं। जबकि श्रीनिवासन भी फिलहाल बीसीसीआई से बाहर चल रहे हैं। लेकिन माना जा रहा है कि श्रीनिवासन को घेरने के लिए ललित मोदी ने ये नया पासा फेंका हो।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed