फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Lakshmikant says Why mosque not take over.

'मस्जिद का अधिग्रहण नहीं किया तो मंदिर का क्यों'

Mon, 07 Dec 2015 01:49 AM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Lakshmikant says Why mosque not take over.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अब तक किसी मस्जिद या दरगाह का अधिग्रहण नहीं किया तो मंदिर का अधिग्रहण क्यों किया जाएगा?

यह सरकार की पक्षपात नीति है जो बांके बिहारी मंदिर और विंध्यवासिनी मंदिर का अधिग्रहण किया जा रहा है।

रविवार को सिरसागंज जन कल्याणम के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मंदिरों का अधिग्रहण का सगूफा सरकार की तानाशाही भी है।

'किसान नीति और कानून व्यवस्था पर बताया फेल'

Lakshmikant says Why mosque not take over.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि धर्म के मुद्दों की राजनीति कर सरकार एकतरफा संदेश देना चाहती है।

देश में असहिष्णुता का राप अलापने वाले भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। अगर ऐसा होता तो आमिर खान अपनी पत्नी के साथ देश में सकुशल नहीं रह रहे होते।

प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था और किसान नीति पर फेल बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 76 जगह सूखाग्रस्त हैं लेकिन सरकार ने 30 से भी कम जिलों को सूखा ग्रस्त घोषित कर किसानों के साथ अन्याय किया है।

मोदी सरकार अपने हर वादे और मुद्दे पर कायम है। विधान सभा चुनाव में भाजपा का परचम विरोधियों को करारा जवाबे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed