फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Lakshmi Mittal to sell London home

घाटे में घर बेचने को मजबूर स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल

Mon, 27 May 2013 01:06 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 27 May 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi Mittal to sell London home

स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के लिए साल 2013 बहुत अच्छा नहीं होने वाला। उनको कई आफतों का सामना एक साथ करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


एक तरफ फ्रांस के फ्लोरेंज शहर में स्टील ब्लास्ट फर्नेस बंद करने की घोषणा के बाद फ्रेंच स्टील वर्कर्स 'किल मित्तल' ऑनलाइन गेम खेल रहे हैं तो दूसरी तरफ चीन में स्टील की डिमांड में कमी आने के बाद उनकी संपत्ति में 4 बिलियन डॉलर की कमी आई है।
विज्ञापन


मित्तल को इस समय पैसे के संकट का ऐसा सामना करना पड़ रहा है कि वे सेंट्रल लंदन स्थित अपने सपनों का महल बेचने को तैयार हैं लेकिन इस मामले में भी भाग्य उनका साथ नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्सिंगटन के पैलेस ग्रीन स्थित मित्तल के महल की कीमत 166 मिलियन डॉलर यानि 925 करोड़ आंकी गई है जो तब की कीमत से 7 मिलियन डॉलर कम है, जब 2008 में इसे मित्तल ने खरीदा था।

जब मित्तल ने इसे खरीदा था, उस समय यह ब्रिटेन का सबसे महंगा घर बताया गया था।

12 बेडरूम का यह महलनुमा घर इजरायली दूतावास के बगल में है। इसे मित्तल ने अपने बेटे आदित्य के लिए खरीदा था।

आदित्य दुनिया के सबसे बड़े स्टील फर्म आर्सेलर मित्तल के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर हैं। ऐसा कहा जाता है कि आदित्य इस घर में आज तक नहीं गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed