{"_id":"8326a56c-427d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"lady-in-uttar-pradesh-forced-to-convert-to-islam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में युवती से जबरन इसलाम कुबूल कराया ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी में युवती से जबरन इसलाम कुबूल कराया
तितावी (मुजफ्फरनगर)/ब्यूरो
Updated Mon, 10 Dec 2012 09:26 AM IST
विज्ञापन
युवती को मोहब्बत के नाम पर मानसिक प्रताड़ना से दो-चार होना पड़ा। गैर समुदाय के प्रेमी ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। युवती के हाथ पर लिखे ‘ओम’ को भी सिगरेट से दागकर मिटा दिया गया। दो महीने बाद मिली युवती ने पुलिस के समक्ष मामले का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामला मुजफ्फरनगर जिले के सैदपुरा गांव का है। तीन माह पूर्व गांव की युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। युवती की मां ने पुलिस महकमे के अधिकारियों से न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी, पर कहीं सुनवाई नहीं हुई। हताश पीड़िता ने दो महीने बाद ग्राम प्रधान अहसान अवी के साथ थाने पहुंचकर दबाव बनाया तो युवती की गुमशुदगी दर्ज हो सकी।
विज्ञापन
शनिवार को तितावी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर युवती और गांव अमीरनगर निवासी सालिम को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवती ने चौंकाने वाली जानकारी दी। उसने बताया कि उसकी मां गांव में ही एक ग्रामीण के घर काम करती थी। वहीं पर सालिम भी काम करता था, जो अक्सर मालिक के साथ युवती के घर भी आता-जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग स्थापित हो गया और एक दिन वह उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
विज्ञापन
जाने से पहले वह अपने मालिक से किसी कार्य से बाहर जाने के लिए कहकर गया, ताकि किसी को शक न हो। युवती का आरोप है उससे शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। इतना ही नहीं दाहिने हाथ पर लिखे ‘ओम’ को भी सिगरेट से दागकर मिटा दिया गया।
फिलहाल पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करते हुए युवती को महिला थाने भेज दिया है और आरोपी को हवालात में डाल दिया है। पुलिस के मुताबिक युवती का मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी राजकमल यादव ने बताया कि पूरे मामले की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक जांच में युवती का अपनी मर्जी से जाना पाया गया है।