फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lady denied to board in flight due to short dress

महिला ने पहनी थी छोटी ड्रेस, फ्लाइट में चढ़ने से रोका

Thu, 29 Oct 2015 01:23 PM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
lady denied to board in flight due to short dress

मुंबई एयरपोर्ट पर एक महिला को इंडिगो की फ्लाइट में सिर्फ इसलिए नहीं चढ़ने दिया गया क्योंकि उसने काफी छोटे कपड़े पहने हुए थे। इसके चलते महिला को मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया और मुंबई एयरपोर्ट पर ही रोक लिया।

विज्ञापन


सहयात्रियों के अनुसार महिला ने उस महिला ने काफी छोटे कपड़े पहने हुए थे और उसे अगली फ्लाइट से भेजा गया। अगली फ्लाइट में जाते समय महिला ने ट्राउजर पहन लिया था।
विज्ञापन


महिला के साथ कतर एयरवेज से आई सहयात्री पूर्बी दास ने कहा कि महिला ने खराब कपड़े नहीं पहने थे। उसने एक फ्रॉक पहनी थी, जो घुटने से थोड़ा ऊपर थी। दोहा एयरपोर्ट पर किसी ने महिला को नहीं रोका, लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर महिला को फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये था रोके जाने का कारण

lady denied to board in flight due to short dress

जब इंडिगो से महिला को रोकने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि महिला ने स्पेसिफिक ड्रेस कोड का उल्लंघन किया था।

दरअसल, इंडिगो के अनुसार उनके हर कर्मचारी और उनके परिवारवालों को स्पेसिफिक ड्रेस कोड के तहत ही कपड़े पहनने होते हैं, अगर वे इंडिगो की तरफ से दिए जा रहे स्टाफ ट्रैवल प्रिविलेज के तहत यात्रा कर रहे हैं।

आपको बता दें कि ये महिला इंडिगो की पूर्व कर्मचारी रह चुकी है, जबकि महिला की बहन अभी भी इंडिगो के साथ काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed